फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को गिरफ्तार करें

Sun, 13 May 2018 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सीओ और थानाध्यक्षों को अपराधों पर नियंत्रण बनाए रखने की हिदायत दी। लंबित मामलों का निस्तारण और खुलासे का इंतजार कर रहीं घटनाओं को बेपर्दा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ऑफिस सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी सुधीर कुमार सिंह ने अपराधों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर खलाखों के पीछे पहुंचाने को कहा। उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा की और जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ उनका तत्काल खुलासा करने की हिदायत दी। वारदातों की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा पिकेट लगाने के निर्देश दिए। रमजान माह के मद्देनजर थानाध्यक्ष व कोतवालों से अलर्ट पर रहने को कहा। निर्देश दिए कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में               माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। 
विज्ञापन

वहीं लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की नसीहत दी। इस दौरान एएसपी अधीक्षक बृजेश सिंह मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें