अमरोहा। लिटिल स्कोलर्स एकेडमी के छात्र अर्जुन पंवार ने बॉक्सिंग में अंडर 19 एवं 91 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों व एकेडमी में खुशी का माहौल है।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 25 से 28 अक्तूबर तक आयोजित हुई 67वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटिल स्कोलर्स एकेडमी के कक्षा 11 के छात्र अर्जुन ने कांस्य पदक जीता है। उनके पिता पवन पंवार न्यायपालिका में अमीन के पद पर कार्यरत हैं। हाल में ही आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्जुन ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। विद्यालय परिसर में अर्जुन को सम्मानित किया। अर्जुन ने बताया कि पिता के अलावा स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण और टिप्स से आगे बढ़ने में काफी सहयोग मिला है। भविष्य में पहले मेरा प्रांतीय स्तर और फिर राष्ट्र स्तर पर गोल्ड जीतने का लक्ष्य है। प्रबंधक डॉ. गिरीश बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. अनुराधा, उप प्रधानाचार्य डॉ. शुभ्रा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
-