फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: बरात चढ़त के दौरान दुल्हन के पिता से कहासुनी, बचाव में आए युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नीलीखेड़ी गांव में बरात चढ़त के दौरान दुल्हन के पिता से कहासुनी के बाद बचाव में आए युवक के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यहां पर किसान महेश कुमार का परिवार रहता है। शनिवार काे महेश कुमार की बेटी की बरात आई थी। मोहल्ले में ही जुगलकिशोर का भी परिवार रहता है। दोनों परिजनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शादी के दौरान जुगलकिशोर के घर के बाहर रास्ते में झालर लगाई गईं थीं। बरात चढ़त के दौरान महेश कुमार ने जुगलकिशोर के पौत्र से झालर उतारने को कह दिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जुगलकिशोर के बेटे देवेंद्र व टीनू, देवेंद्र के बेटे रोहित राहुल पहुंच गए। उन्होंने दुल्हन के पिता महेश के साथ हाथापाई शुरू कर दी। तभी महेश को बचाने के लिए मलखान सिंह का बेटा अनमोल पहुंच गया। आरोप है कि आरोपियों ने अनमोल को पीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें