अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जनपद के चार चौकी प्रभारी समेत नौ दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि रहरा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक आदेश पांचाल को नौगांवा सादात थाना भेजा गया है। पपसरा चौकी प्रभारी नीरज कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक सैदनगली बनाया गया है। अमरोहा नगर की मुरादाबादी गेट चौकी प्रभारी अनूप कुमार तोमर को कुमराला चौकी गजरौला भेजा गया है। अमरोहा नगर में तैनात सुभाष बालियान को कस्बा चौकी प्रभारी नौगांवा सादात बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दिनेश कुमार सिंह को अमरोहा नगर की मुरादाबादी गेट चौकी प्रभारी बनाकर भेजा है। कुमराला चौकी प्रभारी देशपाल को रहरा थाना भेजा है। जबकि, अमरोहा देहात थाने में तैनात श्रीपाल को पपसरा चौकी प्रभारी बनाया है। आदमपुर थाने में तैनात सतवीर सिंह को प्रभारी वॉच एंड वार्ड पैनेसिया आउटपोस्ट अमरोहा देहात बनाया है। इसके अलावा नौगांवा सादात थाने में तैनात अमित कुमार को प्रभारी वॉच एंड वार्ड हाईवे रजबपुर बनाया है।