फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता परवेज आरिफ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Tue, 19 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
शहर के कुरैशी मोहल्ला निवासी परवेज आरिफ उर्फ टीटू के खिलाफ हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्रालय में बुनकर समिति के फर्जी कागजात तैयार कर पेश करने का आरोप था। इस शिकायत की जांच की गई तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन


परवेज आरिफ की ओर से शासन को गुमराह करने के लिए फर्जी कागजात पेश किए गए थे। जांच में पाया गया कि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्रालय को गुमराह किया गया है। इस पर सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग पीसी ठाकुर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल शैैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग पीसी ठाकुर की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें