फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड के लिए 31 तक किए जाएंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड व्यक्तिगत श्रेणी व मंगल दल अवाॅर्ड के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत श्रेणी एवं मंगल दल श्रेणी के तहत उन युवाओं को ही पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयनित किया जाएगा, जिन्होंने एक अप्रैल-23 से 31 मार्च-24 तक कोई सराहनीय कार्य किया हो। युवाओं को खेलकूद, सामाजिक कार्य, पौधरोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय और वाचनालय की स्थापना व संचालन में विशेष योगदान पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जैविक खेती, सौर ऊर्जा, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता और स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा।
व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्य अपने आवेदन ब्लॉक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें