फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विद्याज्ञान स्कूल में दाखिले के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन

Mon, 15 Sep 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रामीण इलाके के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा मौका है। विद्याज्ञान की ओर से प्रवेश को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्तूबर निर्धारित की गई है। विद्याज्ञान स्कूल में परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के बच्चों को विद्याज्ञान स्कूल में निशुल्क शिक्षा दी जाती है। वहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा छह से 12 तक की विश्व स्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा (छात्रावास, भोजन, यूनिफार्म, एकेडमिक व कंप्यूटर शिक्षा, शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, नेतृत्व विकास) निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दाखिले के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। परीक्षा में बैठने के लिए उम्र सीमा भी तय की गई है। प्रवेश पाने के लिए न्यूनतम आयु 10 व अधिकतम आयु 11 वर्ष हाेनी चाहिए।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में आवेदन कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें