फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा के 16 गांवों की बदलेगी सूरत, मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद के निकटवर्ती व अमरोहा जिले के 16 गांवों की सूरत जल्द बदलेगी। दरअसल, अमरोहा तहसील के 16 गांवों को एमडीए मुरादबाद विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया है। चयनित गांवों की दूरी जिला मुख्यालय से 15 से 20 किलोमीटर है। सभी गांव नेशनल हाईवे किनारे बसे हैं। ऐसे में इन गांवों हर वह सुविधा मिलेगी जो बड़े शहरों में मिलती है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो अमरोहा के लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ने के साथ अमरोहा तहसील के 16 गांवों का भी अब विस्तार होने जा रहा है। अमरोहा जिले से 15 स 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव दीपपुर, चक पायंती गौसपुर, करनपुर, अमेरा, चकदीपपुर, ढकिया, बुढ़ानपुर सड़क, फतेहपुर मंजरा जिवाई, जिवाई, चौधरपुर, सलीमपुर नवादा, पैतीपुर कलां, नौरंगी, पतेई खालसा, औरंगाबाद, सिरसा मोहन एमडीए में शामिल हो गए हैं। हाईवे किनारे बसे इन गांवों जल्द ही सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद से इन गांवों की दूरी भी मात्र दस से बारह किलोमीटर होने से अलग पहचान मिलेगी। एमडीए की ओर से सीमा विस्तार को शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन गांवों दशा और दिशा में परिवर्तन की आस भी जग गई है। वहीं, अमरोहा जिला भी अब अलग पहचान होगी। मुरादाबाद से दिल्ली हाईवे के बीच पड़ने वाले सभी 16 गांव एक तरह से मॉडल के रूप में विकसित हो सकेंगे। अब देखना होगा कि सर्वे कार्य पूरा होने के बाद इनके विकास होने में कितना समय लगेगा। हालांकि ग्रामीणों को अभी इसकी जानकारी नहीं है। उधर, प्रशासनिक अधिकारी भी इस संबंध में जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। एसडीएम प्रतिभा सिंह का कहना है कि इस तरह के किसी आदेश की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि ऐसा है तो अमरोहा के लिए अच्छी बात है। वह इस संबंध में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से जानकारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें