फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में पहुंची एंटी करप्शन, अधिकारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा और अपर जिला सूचना अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को फिर एंटी करप्शन की टीम अमरोहा में दिखाई पड़ी। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दिन भर खलबली मची रही। एंटी करप्शन की गाज किस पर गिरेगी। अधिकारियों में दिनभर यही चर्चा बनी रही। हालांकि देर रात तक एंटी करप्शन की कोई कार्रवाई न होने से अधिकारी-कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ था। जिसमें डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. विपिन ताडा फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। तभी एंटी करप्शन की टीम ब्लॉक पहुंच गई। सूत्रों की माने तो यहां से उन्होंने डीएम से किसी मजिस्ट्रेट को अपने साथ के लिए अनुमति ली थी। एंटी करप्शन को ब्लॉक में घूमता देखकर तहसील दिवस में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने साथी और सहयोगियों को फोन लगाने शुरू कर दिए। हालांकि एंटी करप्शन की टीम चंद मिनट ही ब्लॉक में रुकी लेकिन टीम के ब्लॉक से निकलते हैं अधिकारी-कर्मचारियों में चर्चा बन गई कि आज फिर किसके ऊपर गाज गिरने वाली है। एंटी करप्शन का पहुंचना अमरोहा में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। शाम तक अधिकारी यह गुण-भाग करते रहे कि एंटी करप्शन किसे पकड़ने आई थी। वहीं सूत्रों की माने तो यह कार्रवाई किसी राजस्व या ब्लॉक के किसी सरकारी कर्मचारी पर होने वाली थी। जो तहसील दिवस के चलते रद हो गई है। खास बात यह है कि जबकि से अमरोहा में दरोगा और अपर जिला सूचना अधिकारी पांच-पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए हैं। तभी से अधिकारी कर्मचारियों में एंटी करप्शन का खौफ बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें