फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक और मरीज मिला डेंगू पाॅजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में हर दिन डेंगू पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को रैपिड टेस्ट में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के 20 मरीज हो गए हैं। जिनमें चार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शनिवार नौ रेपिड टेस्ट हुए थे। उधर, बुखार भी लगातार लोगों की सेहत पर प्रभाव डाल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को नौ मरीज डेंगू आशंकित पहुंचे थे। जांच के बाद एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। डेंगू मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, शनिवार को जिला अस्पताल में 1131 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। उन्हें दवाई देकर वापस भेजा गया। वहीं, जिला अस्पताल में 101 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। 109 लोगाें की टाइफाइड की जांच की गई। जिसमें 17 पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डा. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ित का इलाज शुरू करा दिया गया है। बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वार्ड में 20 मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें