फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: न्यायिक कर्मी राशिद हत्याकांड में एक और आरोपी आया प्रकाश में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। न्यायिक कर्मी राशिद हत्याकांड में मंगलवार को फरार चल रहे 25 हजार के इनामी नवाजिश के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस ने एक और आरोपी की पहचान कर ली है। प्रकाश में आए आरोपी का नाम नब्बू उर्फ सादिक है और इसी ने न्यायिक कर्मी की घेराबंदी करने के बाद कार की चाबी निकाली थी। मारपीट में भी शामिल था। राशिद की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नब्बू उर्फ सादिक का नाम भी विवेचना में शामिल कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन


सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में क्लर्क राशिद 11 जनवरी को कार से मुरादाबाद के गांव पट्टी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनकी पत्नी रुखसार, तीन मासूम बच्चे और भतीजा सलमान भी कार में सवार थे। कार बंबूगढ़ से आगे पथकोई-हुसैनपुर की पुलिया के पास पीछे से आ रहा दोपहिया वाहन गलत दिशा से ओवरटेक करते समय कार से छू गया था। इससे भड़के दोपहिया सवारों ने फोन से अन्य लोगों को बुला लिया और तीन किमी पीछा करके कार रुकवा ली थी। कार चला रहे राशिद को बीवी-बच्चों के सामने बाहर खींचकर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी।
इस मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना में हुसैनपुर गांव का रहने वाला कलीम मुख्य आरोपी था। पुलिस ने कलीम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के बारह घंटों के भीतर उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस नामजद आरोपी शान को पहले ही जेल भेज दिया था। सीओ के मुताबिक घटना में शामिल असमोली थानाक्षेत्र के इटायला माफी गांव का रहने वाले नवाजिश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। नवाजिश मुख्य आरोपी कलीम का बहनोई है और वही कलीम को अपनी बाइक पर बैठाकर घटना पर पहुंचा था। पुलिस ने मंगलवार को नवाजिश के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी भी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें