मारपीट से पिक्चर हॉल में मौजूद अन्य फैंसों के बीच अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस पहले से ही सिनेमा हॉल के मुख्य गेट पर तैनात थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस मे मारपीट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य मौके से भाग निकले। पिक्चर हॉल में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले बवालियो की तलाश शुरू कर दी है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि पकड़े गए शहर के मोहल्ला मच्छरट्ठा निवासी रियाज और सलमान के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। अगर किसी की तरफ से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट कैंटीन पर कोल्डड्रिंक को लेकर हुई थी।