फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एएनएम और सीएचओ की हड़ताल जारी, तिगरी मेले पर भी असर की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की 21 दिन से जारी हड़ताल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली, लेकिन सीएचओ और एएनएम मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। आगामी तिगरी गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच हड़ताल लंबी खिंचने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

जिले के 160 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। सीएचओ जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की नीति लागू करने, निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार मानदेय देने, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल करने, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता और रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग की।
वहीं, उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री संविदा संघ (एएनएम) ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक, संविदा एएनएम से नियमित कर्मचारियों के समान काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें करीब 12 हजार रुपये मानदेय मिलता है। संघ ने कहा कि पूर्व में विभिन्न विभागों में लंबे समय से कार्यरत संविदा, दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित किया गया है।
विज्ञापन


नर्सों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
अमरोहा। मंगलवार को नर्सों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। जिला अस्पताल में राजकीय नर्सेज संघ के बैनर तले नर्स भी कार्य बहिष्कार कर रही हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी कार्य बहिष्कार रहा। यह 21 अक्तूबर तक चलेगा। मंगलवार को सुबह आठ से दस बजे तक बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार कर काम किया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नर्सों ने कहा कि हर रोज दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा जाएगा। इस मौके पर गीता राजपूत, शबनम यादव आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें