फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक सितंबर से होगी पशु गणना, इयर टेगिंग भी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में एक सितंबर से पशु गणना का कार्य किया जाएगा। पांच साल बाद शुरू हो रही यह गणना 31 दिसंबर तक चलेगी। पशुओं की गणना के लिए 145 गणनाकर्ता लगाए गए हैं। गणना के दौरान ही बिना टेगिंग वाले पशुओं की टेगिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

पशुओं की गणना के लिए पशुपालन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक सितंबर से पशुओं की गणना चार माह तक चलेगी। गणना के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चमन प्रकाश को नोडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 19 सुपरवाइजरों के निर्देशन में 145 गणना कर्ता पशुओं की गणना का काम पूरा करेंगे। पशु गणना को लेकर शनिवार को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने पशुपालन विभाग की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणना निर्धारित समय में पूरी करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
27 से सुपरवाइजर को मिलेगा प्रशिक्षण
सीवीओ डाॅ. आभा दत्त ने बताया कि पशुओं की गणना से संबंधित सभी 15 सुपरवाइजर्स को 27 से 29 अगस्त तक लखनऊ में प्रशिक्षण मिलेगा। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद सुपरवाइजर गणना कर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। जिसके बाद गणना का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अलग-अलग होगी पशुओं की गिनती
सीवीओ के अनुसार सभी पशुओं की गणना अलग-अलग होगी। यानी गोवंश, महिषवंश, भेड़, बकरी, सूकर और घोड़े आदि की गणना अलग-अलग वर्गीकृत की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2019 में हुई पशु गणना के अनुसार जिले में कुल पशुओं की संख्या 731196 है।
गणना के साथ ही होगी इयरटेगिंग
पशु गणना के साथ ही जिन पशुओं की इयर टेगिंग नहीं हुई है, उनकी इयर टेगिंग भी की जाएगी। सीवीओ ने बताया कि गणना के साथ-साथ पशु पालन टीम के साथ-साथ ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव अथवा ग्राम विकास अधिकारी की ड्यूटी भी लगेगी। जो अपनी-अपनी ग्राम पंचायत के पशुओं की टेगिंग करना सुनिश्चित कराएंगे। वहीं, जो पशुपालक टेगिंग काटकर फेंक देते हैं, उनका भी विवरण रजिस्टर में दर्ज होगा। पशुओं की शत प्रतिशत टेगिंग होने से पशुपालकों को योजनाओं का लाभ मिलने भी आसानी होगी।
- एक सितंबर से होने वाली पशु गणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशिक्षण के बाद गणना शुरू हो जाएगी। सभी पशुपालक गणना में पशुपालन टीम का सहयोग करें। - डॉ. आभा दत्त, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें