फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज पत्नी ने की ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश

Sat, 25 Nov 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर गुरुवार मध्यरात्रि एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश की। लेकिन जीआरपी कर्मियों ने उसे समय रहते बचा लिया। महिला ने बताया कि वह गाजियाबाद से मुरादाबाद की दिशा में जा रही थी। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही दूसरी ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। महिला ने बताया कि वह पति से झगड़ा करके घर से नाराज होकर निकली थी। जीआरपी ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहदरा निवासी पच्चीस वर्षीय काजल ने शुक्रवार मध्यरात्रि गजरौला स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद जीआरपी कर्मियों ने उसे बचा लिया। महिला ने रोते हुए बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूदना चाहती थी। घरेलू कलह के चलते पति से विवाद हो गया था। अलीगढ़ मायके जा रही थी। लेकिन इसी बीच आत्महत्या करने का इरादा हुआ। जीआरपी चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला ट्रेन के आगे कूदने से बचा लिया गया। इसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें