रहरा ब्लॉक गेट के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : HASANPUR
रहरा। खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली से नाराज होकर कस्बा रहरा के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार सुबह रहरा में राशन विक्रेता की दुकान का चुनाव हुआ। इस दौरान एडीओ सहकारिता अमरीश कुमार ग्राम पंचायत सचिव कपिल कुमार व ग्राम प्रधान बबली देवी की मौजूदगी में राशन विक्रेता की दावेदारी के लिए अमरवती व विनीता निवासी रहरा के दो आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों का कहना है कि विनीता को 225 एवं अमरवती को 55 मत मिले। विनीता को विजई घोषित कर दिया गया था। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बावजूद बीडीओ ने विनीता का प्रस्ताव एसडीएम को नहीं भेजा। वीडियो की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने एकत्र होकर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने की मांग की। इस मौके पर मुकेश कुमार, अमरदीप सिंह, कयूम अली, सतपाल सिंह, रुस्तम अली, गंगा शरण सिंह, शौकत अली, अनीस अहमद, राजू, बलेश, अमर सिंह, चुन्नू सिंह, क्रांति, नाजमीन आदि मौजूद रहे।