डीआईओएस कार्यालय में ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जिविनि दफ्तर पर प्रदर्शन किया। जल्द निस्तारित नहीं होने पर आंदोलन को चेताया। तत्पश्चात वित्त लेखाधिकारी विजयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुभाषचंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर जमा हुए। यहां शिक्षक व प्रधानाचार्यों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग करते हुए पूर्व एमएलसी सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि लंबे समय से लंबित पड़े प्रकरण एवं अवशेष वेतन एरियर को लेकर जिले भर के शिक्षक चिंतित व परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों व कार्यालय कर्मचारियों द्वारा समस्याओं का निराकरण नही किया जा रहा है। कुछ विद्यालय प्रबंधकों द्वारा प्रिंसिपलों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। विद्यालय संचालन में व्यवधान पैदा किया जा रहा है जिसका प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
चेतवानी दी किे शीघ्र ही लंबित मांगों का निस्तारण नही किया गया तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. जीपी सिंह, अतुल कुमार शर्मा, गुरनाम सिंह, महीपाल सिंह, कैलास कुमार, अमर सिंह, आसिम अब्बासी मौजूद रहे।