फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जैन आचार्य की हत्या से फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया रोष

Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जैन समाज समिति समेत समाज के तमाम संगठनों ने जैन आचार्य मुनि श्री 108 कामकुमार नंदी महाराज का अपहरण कर उनकी हत्या पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। पीएम और कर्नाटक सीएम को ज्ञापन भेजकर आरोपियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को जैन समाज समिति, जैन मिलन, महिला जैन मिलन व युवा मंडल के बैनर तले तमाम लोग एकत्र हुए और जैन आचार्य की हत्या पर रोष प्रकट किया। कहा कि कर्नाटक में जैन आचार्य मुनि श्री 108 कामकुमार नंदी महाराज का अपहरण कर उनकी हत्या करना कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है। भविष्य में देश में जहां-जहां जैन मुनि आचार्य, साधु विराजमान हैं या बिहार करते हैं, उन राज्यों में उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाए। चेतावनी दी कि यदि जैन साधु के साथ देश में कुछ गलत होता है तो संपूर्ण जैन समाज इसका विरोध सड़कों पर धरना प्रदर्शन व जाम करके करेगा। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकारों को जो भी राजस्व के रूप में टैक्स दिया जाता है, वह संपूर्ण टैक्स जैन समाज देना बंद कर देगी। जिससे भारत की अर्थव्यवस्था और जीडीपी पर प्रभाव पड़ेगा। अपनी मांग का पीएम व सीएम कर्नाटक को ज्ञापन भेजते हुए आचार्य की हत्या के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस दौरान योगेश जैन, शरद जैन, राजेश जैन, विनय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें