फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईसीसीई एजुकेटर नियुक्ति के विरोध में गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिला सचिव माया चौहान के नेतृत्व में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध किया। इसके बाद उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम राजेश कुमार त्यागी को सौंपा।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति छह मूल कार्यों पर आधारित है। इसलिए को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर अलग से भर्ती नहीं होनी चाहिए। जिला सचिव ने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, अनुपूरक पोषाहार और पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है। इसे वह निरंतर पूर्ण करती आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से संयुक्त रूप से सिर्फ छह हजार रुपये का मानदेय मिलता है। कहा, संगठन के संज्ञान में आया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय स्कूलों में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई (प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा) एजुकेटर रखे जाएंगे, जो आंगनबाड़ी की छह सेवाओं में से मात्र एक सेवा योजना पर कार्य करेंगे। इस दौरान कल्पना शर्मा, मंजू सैनी, सुधा रानी, बेबी चाहल, माया वर्मा, भुवनेश्वरी, प्रियंका शहाना, सुमन, प्रमोद चौहान, पूनम, कुलदीप कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें