Anganwadi workers accused of black marketing of ration
- फोटो : HASANPUR
ब्लॉक के ग्राम प्रधानों द्वारा आंगनबाड़ी वर्करों पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। कहा कि विभागीय अधिकारियों कभी इसमें संलिप्तता मिल रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
बुधवार को प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने एसडीएम विजय शंकर को ज्ञापन सौंपा। इसमें ब्लॉक हसनपुर के समस्त ग्राम प्रधानों द्वारा बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायतों में जो आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिसमें आंगनबाड़ियों द्वारा समय पर राशन का वितरण नहीं किया जाता और न ही ग्राम प्रधानों को सूचना दी जाती है। पिछले माह दिसंबर में भी केंद्रों पर राशन का वितरण नियमानुसार नहीं हुआ है। राशन की कालाबाजारी की जा रही है। आरोप लगाया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी व सुपरवाइजर की भी संलिप्तता है। गांव रूपानांगल, नूरपुर खुर्द, लठीरा माफी, डगरौली, सोहरका, बालानांगल आदि गांवों में आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा राशन वितरण में सबसे ज्यादा गड़बड़ी की जा रही है। इस मौके पर यशपाल सिंह, वंदना, संतोष, राजेश कुमार, विपिन,रानी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सीडीपीओ विनिता का कहना है कि आरोप निराधार हैं।