फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईटीआई में आज और कल लगेगा अप्रेंटिस रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केशोपुर कैलसा रोड अमरोहा में 13 व 14 अगस्त को दो दिवसीय अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें जनपद की सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा, हसनपुर समेत प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न व्यवसायों के आईटीआई, हाईस्कूल, स्नातक, डिग्री और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप और रोजगार के लिए चयन किया जाएगा। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में संबंधित योग्यता रखने वाले सभी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें