फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा के रामवीर ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। कहते हैं कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र भी आड़े नहीं आती है। इस कहावत को गांव कुआखेड़ा 55 वर्षीय रामवीर सिंह ने पेश किया है। रामवीर सिंह ने बनारस में हुई वेटरनस यूपी एथलेटिक्स मीट में एक स्वर्ण पदक समेत तीन पदक जीते हैं। उनकी उपलब्धि पर परिजन व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

रामवीर सिंह युवावस्था से ही अच्छे एथलीट रहे हैं। उन्होंने 100, 200, 400 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है, लेकिन इस दौरान एक गंभीर चोट के बाद रामवीर सिंह ने खेलों से दूरी बना ली। हालांकि, इसके बावजूद खेलों के प्रति उनका जज्बा कम नहीं हुआ। रामवीर सिंह ने चार व पांच जनवरी को बनारस में हुई 33वीं यूपी मास्टर्स एथलीट मीट में भाग लिया।
प्रतियोगिता में 40 साल से अधिक आयु के लोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। रामवीर ने इस प्रतियोगिता में त्रिकूद में स्वर्ण पदक, डिस्कस थ्रो में रजत पदक व शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। मंगलवार को गांव वापस आने पर रामवीर सिंह का परिजनों व ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने अपने कोच हरमेंद्र सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया। रामवीर सिंह का कहना है कि एज सिर्फ एक नंबर है। मनुष्य को अपना जज्बा व हौंसला बरकरार रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें