फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा बदला पूरा हो गया': जीशान को बुलाकर पिलाई शराब, फिर लोहे के पाइप से वार कर मार डाला, आरोपी का कबूलनामा

Wed, 10 Sep 2025 07:34 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

सैदनगली क्षेत्र में एल्युमिनियम कारोबारी जीशान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुराने विवाद और गाली-गलौज से आहत होकर बिलाल ने उसे बहला-फुसलाकर फैक्टरी में ले जाकर लोहे की पाइप से मार डाला। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में जीशान हत्याकांड का मुख्य आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में हुई एल्युमिनियम कारोबारी जीशान की हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


छह सितंबर को सैदनगली थाना क्षेत्र के उझारी से इकोन्दा रोड पर बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी के पास उझारी निवासी जीशान अहमद(30) का शव मिला था। घटनास्थल से जीशान की मोटरसाइकिल तालाब में मिली थी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उझारी के ही बिलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बिलाल और मृतक जीशान के बीच करीब चार महीने पहले विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझ गया था। सीओ दीप कुमार पंत ने खुलासा करते हुए बताया की पांच सितंबर को जीशान ने बिलाल के साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन


इससे आहत होकर बिलाल ने जीशान से बदला लेने की ठान ली। जांच में पता चला कि बिलाल ने योजना बनाकर जीशान को बहला-फुसलाकर इकोन्दा रोड पर बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी के पास ले गया। वहां दोनों ने शराब पी।

जब जीशान नशे में हो गया, तो बिलाल ने पहले से छिपाए गए एक लोहे के पाइप से उसके सिर और शरीर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बिलाल ने जीशान की मोटरसाइकिल को तालाब में फेंक दिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया पाइप झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी बिलाल को आज ढबारसी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप भी बरामद किया है।

पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस ऑपरेशन में सैदनगली थाना प्रभारी विकास सहरावत और एसओजी/सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें