फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बिजली कटौती की शिकायत करने गए युवक को बंधक बनाया, कर्मियों ने जमकर मारे थप्पड़, वीडियो वायरल

Fri, 11 Oct 2024 06:54 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

अमरोहा में बिजली कटाैती की शिकायत करना उपभोक्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि बिजली कर्मियों ने दफ्तर में उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
अमरोहा में बिजली कर्मियों ने उपभोक्ता को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कटौती की शिकायत करने बिजलीघर पहुंचे युवक को बिजलीकर्मियों ने कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने उसकी पिटाई भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।हसनपुर क्षेत्र के गांव बिजलपुर में कई दिन से बिजली कटौती जारी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक रोजाना करीब आठ से दस घंटे की कटौती की जा रही है। गांव निवासी बंटी बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे साथियों के साथ बाइक से बिजलीघर पर कटौती की शिकायत करने पहुंचा। वह बिजलीघर के अंदर मामले की शिकायत करने गया तो कर्मचारियों से उसकी नोकझोंक हो गई।

आरोप है कि इस दौरान बिजलीकर्मियों ने बंटी को पकड़ लिया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसे पीटा। शोर सुनकर बंटी के साथ आए लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनी। इस बीच बंटी के साथियों ने खिड़की से मारपीट की वीडियो बना ली।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने भी कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिजलीघर में जिन कर्मियों द्वारा ग्रामीण के साथ मारपीट की गई है। उसकी जांच कराकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कराई जाएगी। किसी भी उपभोक्ता या ग्रामीण के साथ कोई अभद्रता या मारपीट करने जैसी घटना नहीं होनी चाहिए। जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। --प्रबल गौड़, एसडीओ हसनपुर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें