फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन का इकरारनामा: इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर पति का घर छोड़ा; अब ₹100 के स्टांप पर प्रेमी संग रहने का करार

Fri, 27 Nov 2026 09:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा की एक शादीशुदा महिला ने पति से अनबन के बाद घर छोड़कर मुरादाबाद निवासी प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया है। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। साथ रहने से पहले उन्होंने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नौ शर्तों वाला इकरारनामा तैयार किया। प्रेमी भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
अमित और रौशनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती कब प्यार में बदल गई और फिर जिंदगी का नया फैसला बन गई, इसका एक दिलचस्प मामला यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद में चर्चा का विषय बन गया। इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के बाद एक शादीशुदा महिला ने पति का घर छोड़ दिया। अब वह मुरादाबाद निवासी अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। खास बात यह है कि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नौ शर्तों वाला इकरारनामा भी तैयार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे पति से बढ़ी रौशनी की दूरियां
मामला अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र पतेई खालसा का है। यहां की रहने वाली रौशनी की शादी वर्ष 2018 में अमरोहा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। धीरे-धीरे रिश्तों में दूरियां बढ़ती चली गईं। 

कैसे करीब आए रौशनी और अमित
इसी बीच करीब एक साल पहले युवती की इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद निवासी अमित से जान-पहचान हो गई। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। रौशनी का कहना है कि उसका पति से विवाद चल रहा है और वह तलाक नहीं दे रहा है। ऐसे में उसने पति से अलग होकर प्रेमी अमित के साथ रहने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

स्टांप पेपर पर नौ शर्तें
इसी फैसले को लेकर दोनों ने स्टांप पेपर पर नौ शर्तें लिखकर हस्ताक्षर किए हैं। इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। महिला के साथ रहने का फैसला करने वाला अमित खुद भी शादीशुदा बताया जा रहा है। उसके दो बच्चे हैं। दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर भी है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें