फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : महिला की मौत, हत्या का आरोप मायके वालों ने किया हंगामा

Tue, 28 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। गांव सावित्री निवासी (35) की रविवार शाम मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों में ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है और उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी चकफेरी निवासी सावित्री की शादी करीब सात साल पहले क्षेत्र के ही गांव करनपुर खादर निवासी चंद्रपाल से हुई थी। विवाहिता के पिता शीशपाल ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग के लिए सावित्री का उत्पीड़न करते थे। आए दिन मारपीट करते थे। कई बार पंचायत भी हुई थी। आरोप है कि 18 अक्तूबर को ससुराल वालों ने सावित्री के साथ मारपीट की और उसे जहर खिला दिया।

तबीयत बिगड़ने पर सावित्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ ले जाया गया था लेकिन रविवार शाम इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई। देर रात मायके वालों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप भी लगाया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति चंद्रपाल, ससुरल तोलाराम, सास भागवती, देवर जयकरन, राजकिशन व देवरानी सरोज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें