फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: घर से निकले होटल संचालक का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 11 Feb 2022 01:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला 

सार

पुलिस को होटल संचालक का शव खादगुर्जर चौराहा पर पड़ा मिला। मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला (अमरोहा) घर से निकले होटल संचालक का शव खादगुर्जर चौराहा पर पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन


बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव ततारपुर शर्की निवासी 40 वर्षीय पिंटू पुत्र छोटे गजरौला में हाईवे किनारे एक औद्योगिक इकाई के सामने होटल चलाता था। वह गजरौला के जवाहर नगर में किराए पर परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार की सुबह घर से होटल पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह होटल पर नहीं पहुंचा। 

शुक्रवार की सुबह उसका शव खादगुर्जर चौराहा पर मिला। उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि होटल संचालक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें