फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में तेंदुए को देख बहलोलपुर के ग्रामीण के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला । घर के आंगन में अचानक तेंदुए को देख ग्रामीण के होश उड़ गए। ग्रामीण के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में ओझल हो गया। जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना देने के बाद भी टीम गांव में नहीं पहुंची। उधर क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी दसौंदी का घर गांव में बाहरी छोर पर है। उसके घर पीछे जंगल है। दसौंदी ने बताया कि शुक्रवार की तड़के चार बजे उसका परिवार आंगन में सो रहा था। अचानक उनके आंगन में तेंदुआ आ धमका। जिसको देख डर से परिवार की घिग्घी बंध गई। दहशत में किसी की भी आवाज नहीं निकली, मगर परिवार की चीख निकल पड़ी। जिसके बाद तेंदुआ दसौंदी के घर की दीवार कूद कर पड़ोसी रूपराम की छत से होकर जंगल में फरार हो गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की वन विभाग की टीम को सूचना दी, लेकिन कोई गांव में नहीं पहुंचा।
शुक्रवार शाम तेंदुआ नौनेर में दिखाई दिया। गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे उर्द की बुवाई के लिए खेत की जुताई कर रहा था।
विज्ञापन

कुछ ही देर में तेंदुआ धान के खेत में खड़ा था। उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ गन्ने के खेतों में ओझल हो गया। तेंदुए की दस्तक से गजरौला क्षेत्र के ग्रामीणों में खासी दहशत है। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की जानकारी मिली है। वह पतेई ऐमन, पतेवा आदि गांवों में भ्रमण कर रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक है। ग्रामीणों संग कांबिंग भी की, लेकिन कहीं पर तेंदुआ नहीं मिला।
जंगली जानवरों की दस्तक से लोगों में दहशत
उझारी। क्षेत्र में जंगली जानवरों की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों को पकड़वाने की मांग की है।
नगर के मौजा मंसूरपुर में शुक्रवार को एक धान के खेत में जंगली जानवर दिखाई दिया। लोग उसे लकड़बग्घा बता रहे हैं। खेत पर काम कर रहे किसान कलुआ, साबिर, अनीस ने बताया कि चौधरी फैजान के धान के खेत में लकड़बग्घा जैसा जंगली जानवर दिखाई दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जंगली जानवर की तलाश की गई, लेकिन वह भाग गया। उसकी फोटो भी लोगों ने मोबाइल में कैद की है। जंगली जानवर दिखाई देने से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि जल्द जंगली जानवर को पकड़ा जाए। वहीं वन दरोगा सुमित कुमार का कहना है कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो जंगली जानवर की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें