फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी पर भड़के कांग्रेसी, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियाें ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार देश में लगातार महंगाई बढ़ा रही है। जिसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। डीजल-पेट्रोल व गैस के बढ़े दाम तत्काल कम किए जाए। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण युवाओं में रोष है। युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए। डीएपी खाद की कीमत व बिजली की बढ़ी दरें वापस ली जाए।
खाद्य पदार्थों व आवश्यक वस्तुओं पर लगाई गई जीएसटी तत्काल वापस ली जाए। प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से हरिओम पंवार, अली इमाम रिजवी, नरेंद्र सिंह, मयंक कुमार गुर्जर, सचिन चौहान, ओमप्रकाश पवार, वाहिद अली सैफी, जयपाल सिंह, मोहम्मद इकबाल अंसारी, धमेंद्र जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें