फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज लखनऊ में हुंकार भरेंगे अमरोहा के शिक्षक

Mon, 09 Oct 2023 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों की आवाज बुलंद होने लगी है। अमरोहा जिले से रविवार को कई शिक्षक संगठनों से जुड़े शिक्षक आंदोलन में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हुए। जहां वह पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुंकार भरेंगे। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर वर्षों से सरकारी कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों से जुडे़ लोग आवाज उठाते रहे हैं।
विज्ञापन

आज लखनऊ में शिक्षा निदेशालय के बाहर शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जमा होंगे। रविवार को विभिन्न शैक्षिक संगठनों से जुड़े लोग जिला मुख्यालय एवं हसनपुर, जोया, गजरौला एवं गंगेश्वरी ब्लॉक से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। प्रत्येक संगठन से हर ब्लाक क्षेत्र में 50-50 कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुआ। अमरोहा जिले में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अटेवा, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ समेत कई शिक्षक संगठन कार्य करते हैं। जोकि पिछले कई सालों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन को धार दे रहे हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि अब पुरानी पेंशन को बहाल कराना ही उनका मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें