फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: टीएमयू की बस को रोककर छात्रों से मारपीट, मौके पर मच गई भगदड़... तीन के खिलाफ मुकदमा

Tue, 13 Feb 2024 06:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

रंजिश के चलते छात्रों के एक गुट ने दूसरे पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमयू की बस को रोककर बाइक सवार युवकों ने दो छात्रों के साथ मारपीट की। बाद में धमकी देते हुए भाग गए। इससे पहले कैंपस के ही छात्र ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक छात्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में किसान योगेश कुमार का परिवार रहता है। उनका बेटा प्रशांत कुमार टीएमयू के बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। आरोप है कि सोमवार को वह अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में टीएमयू कैंपस के गेट के बाहर खड़ा था।

इस दौरान वह अपने साथी प्रिंस कटारिया, तुषार कटारिया और आदित्य यादव के बात कर रहा था। तभी यहां एक छात्र आया और पुरानी किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। बाद में देख लेने की धमकी दी। इस दौरान तो मामला शांत हो गया लेकिन कुछ देर बाद प्रशांत कुमार अन्य छात्रों के साथ बस में सवार होकर वापस टीएमयू जा रहे थे।
विज्ञापन


शाम को करीब पांच बजे जैसे ही बस अमरोहा बाईपास पहुंची। तभी दो बाइकों पर सवार तीन युवक आए और बस को रुकवा लिया। युवकों ने प्रशांत कुमार के साथ मारपीट कर दी। बचाव में आए प्रिंस कटारिया को भी बुरी तरह पीटा। मारपीट में प्रशांत कुमार और प्रिंस कटारिया घायल हो गए।

बाद में बाइक सवार आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में छात्र प्रशांत कुमार की तहरीर पर एक छात्र और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें