पुरानी रंजिश के चलते देहात थानाक्षेत्र के सुबोध नगर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में पथराव हो गया घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने एक दूसरे की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये घटना देहातथाना क्षेत्र के मोहल्ला सुबोधनगर की है। यहां पर आकाश कुमार और राजपाल सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। लाठी डंडे चले। एक दूसरे के घर के बाहर आकर हमला किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के सामने ही पथराव शुरू हो गया। जिससे मुख्य मार्ग पर लोगों का आवागमन बंद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मारपीट और पथराव की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष की से प्रीति की तहरीर पर मुकेश उर्फ राहुल, राजपाल, सोनकली, पूनम, अनीता व रोहित और दूसरे पक्ष की तरफ से राजपाल की तरफ से मोहन, राकेश, बबलू, आकाश, नैनसुख, रोहित, राहुल, आकाश, विकास व अजय को नामजद कोय गया है।