फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : राकेश टिकैत ने कहा- धरने पर बैठे पहलवानों को बलपूर्वक हटाना तानाशाही, आंदोलन जारी रहेगा

Mon, 29 May 2023 11:33 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला(अमरोहा)
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को बल पूर्वक हटाकर तानाशाह रवैया का सबूत दिया है। जिने के खिलाफ मुकदमा है सरकार उन्हें गिरफ्तार नहीं करा रही है। सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। वह सोमवार हसनपुर के गंगेश्वरी में किसान नेता महेश सिंह ठाकुर के भाई के निधन के बाद शौक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कूबी में मुआवजे की मांग के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। हम उस धरने में जाएंगे। उनको समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इसके बाद मंगलवार को लखीमपुर खीरी जाएंगे। राकेश टिकैत ने नए संसद भवन पर विपक्ष के विरोध को राजनीतिक करार दिया। इससे पहले जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह, मंडल सचिव चौधरी गिरिराज सिंह, मंडल महासचिव नरेंद्र सिंह मुशाहिद ख़ां, सुखवीर सिंह, अनिल प्रधान, राजीव सिंह आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें