गजरौला (अमरोहा)। ज्येष्ठ दशहरा पर भारी एवं माल वाहक वाहनों को सोमवार दोपहर 12 बजे से हाईवे से रोक कर वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। रूट डायवर्ट मंगलवार की शाम छह बजे तक रहेगा। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्नान के दौरान श्रद्घालुओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ी और जाम के हालात बने तो मुरादाबाद की तरफ के श्रद्रालुओं को ब्रजघाट के बराबर से पलवाड़ा वाले मार्ग पर चार या पांच किमी आगे बहादुरगढ़-स्याना चौराहा पर भेजा जाएगा। जहां से वापस आएंगे। इसके अलावा अमरोहा जिले की सीमा में ब्रजघाट चौकी के पीछे बने मंदिर के बराबर वाहनों की पार्किंग रहेगी। इसी तरह तिगरी में शिव चौक पर वाहनों की पार्किंग रहेगी। इंद्रा चौक व चौपला पर किसी भी भारी एवं माल वाहक वाहन को तिगरी की तरफ नहीं जाने दिया। ब्रजघाट व तिगरी में दस-दस गोताखोर तैनात किए गए हैं। किसी को गहरे पानी में जाते देख तुरंत बचाएंगे। सीओ ने बताया कि रूट डायवर्ट का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन दो मार्ग से गुजरेंगे।
1-छिजारसी टोल प्लाजा से वाया नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर अपने गंतव्य को रवाना होंगे
2-दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों को हापुड़ से होकर वाया मेरठ, मवाना, बैराज होकर गुजारा जाएगा
मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली जाने वाले वाहन-
दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को हाईवे से रोक कर संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर आगे भेजा जाएगा।
मुरादाबाद की दिशा से मेरठ जाने वाला ट्रैफिक-
मुरादाबाद की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को वाया अगवानपुर, धामपुर, बिजनौर बैराज से निकाला जाएगा। बिजनौर से अमरोहा आने वाले वाहन- बिजनौर की दिशा से अमरोहा की तरफ आने वाले भारी एवं माल वाहक वाहनों को चांदपुर से नूरपुर होकर अमरोहा से आगे भेजा जाएगा।
अमरोहा की तरफ से आने वाले वाहन-
रूट डायवर्ट के दौरान अमरोहा से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को अतरासी, हसनपुर, रहरा, गवां से वाया बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली भेजा जाएगा।