फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में अमरोहा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, टॉप-5 में शामिल

Thu, 11 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित सीएम डैशबोर्ड की मई की रैंकिंग में अमरोहा पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों के विभिन्न मानकों पर आधारित इस रैंकिंग में अमरोहा का टॉप-5 जिलों में शामिल होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


एसपी लखन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदेश के सभी जनपदों की पुलिस कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण, अपराध नियंत्रण और विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत की गई कार्रवाई के आधार पर हर माह मूल्यांकन किया जाता है। मई माह की समीक्षा में अमरोहा पुलिस का प्रदर्शन प्रदेश के अधिकांश जिलों से बेहतर रहा, जिसके परिणामस्वरूप उसे चौथा स्थान प्राप्त हुआ। सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की लगातार निगरानी की गई। उन्होंने स्वयं विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। वहीं एएसपी अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में विभिन्न पोर्टलों पर लंबित मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त होने से पुलिस कर्मियों में उत्साह का माहौल है।
-
कई प्रमुख मानकों में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
मई माह की रैंकिंग में अमरोहा पुलिस ने कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में शत-प्रतिशत अथवा उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया। इनमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) के मामलों में कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी, गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के मामलों का निस्तारण तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी जैसे बिंदु शामिल हैं। इसके अलावा आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई, शिकायतों के निस्तारण, सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समाधान, चरित्र प्रमाण पत्रों के सत्यापन तथा धरना-प्रदर्शन और जुलूसों से संबंधित व्यवस्थाओं में भी अमरोहा पुलिस का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर बेहतर रहा।
विज्ञापन


टीमवर्क और सतत निगरानी का मिला परिणाम
एसपी के मुताबिक मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि जनसुनवाई, शिकायत निस्तारण और प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता को भी दर्शाती है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और हल्का प्रभारियों को समय-समय पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। एसपी ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि अमरोहा पुलिस आगे भी इसी तरह जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें