फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार का बढ़ाया कद, बनाया एआईसीसी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संगठन के प्रति ईमानदारी व निष्ठा से काम करने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया को एआईसीसी का सदस्य बना दिया गया है। जिले से एकमात्र उन्हें चुना गया है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी एआईसीसी के सदस्यों की सूची जारी कर दी। जिसमें जनपद के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया को मतदान के आधार पर, पूर्व सांसद राशिद अल्वी को नामित एवं प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी को भी मतदान के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य बनाया गया है। पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर से ओमकार कटारिया पर भरोसा जताया है और उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है। वे लगातार 1998 से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और अब जिला कांग्रेस में काम कर रहे हैं। पार्टी हाई कमान ने उनको उनकी ईमानदारी और वफादारी का इनाम दिया है। वह हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए लगे रहते हैं और जनता के हक और सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें