फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नकाबपोशों ने दुकानदार को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव कैसरा में शनिवार की रात नकाबपोलों ने दुकानदार को गोली मार दी। इस घटना में वह घायल हो गया। फायरिंग के बाद वे मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल दुकानदार की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि गांव कैसरा में होराम सैनी घर के बाहर परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात वह अपनी दुकान में ही सो रहे थे। कुछ लोगों ने दुकान में डंडे मारे। इससे उसकी आंख खुल गई। उसने आवाज दी तो उन्होंने फायरिंग कर दी। एक गोली होराम के कूल्हे पर लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी भी जाग गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल दुकानदार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकानदार की पत्नी सावित्री की तहरीर पर गांव निवासी किशोर सैनी व दो अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट कर ली गई है। आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें