फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Murder: अमरोहा में ग्रेडर मशीन ऑपरेटर की चाकू से गला रेतकर हत्या, गांव से आठ किमी दूर सड़क पर मिला शव

Tue, 07 Mar 2023 12:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

होली के दिन अमरोहा में हत्या का मामला सामने आया है। ग्रेडर मशीन ऑपरेटर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से आठ किमी दूर सड़क पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के कैलसा में होली के दिन हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देहात थाना इलाके में गांव यमपुरी बमनिया के रहने वाले ग्रेडर मशीन के ऑपरेटर संजीव उर्फ कालू (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


उसका शव गांव से आठ किलोमीटर दूर मिलक पापड़ी से बहलोलपुर मार्ग पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

गांव में किसान जसवंत सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे संजीव उर्फ कालू राजस्थान में ग्रेडर मशीन को ऑपरेट करते थे। वर्तमान में वह दिल्ली से मुंबई को जाने वाले हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य पर ग्रेडर मशीन चलाते हैं। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से वह अपने घर आए हुए थे। होली बाद उन्हें वापस काम पर लौटना था। परिवार में होली के त्यौहार को खुशी-खुशी मनाने की तैयारी चल रही थीं। लेकिन सोमवार की शाम गांव के ही कुछ युवक संजीव उर्फ कालू को घर से बुलाकर ले गए। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। लेकिन मंगलवार की सुबह करीब संजीव उर्फ कालू का शव गांव से आठ किलोमीटर दूर मिलक पापड़ी से बहलोलपुर को जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। 
 
विज्ञापन

गर्दन में चाकू से गोदकर हत्या की गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों ने गांव पर ही युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या क्यों की गई है अभी ये स्पष्ट नहीं है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें