फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा की मिट्टी में बिखर रही थाइलैंड के जामुन की खुशबू

Wed, 31 May 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में लगाए गए थाईलैंड के जामुन के दिखाते डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
आम के लिए देश और विदेश में मशहूर अमरोहा की जमीन पर विदेशी फल भी अपनी खुशबू बिखेर रहे हैं। जी हां, इस जलवायु में भी थाईलैंड का जामुन अपना लगभग 100 ग्राम का फल देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


चार साल पहले ये पौध लगाई थी प्रकृति डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने। अब आठ से 10 दिन बाद ये जामुन पाक कर टूटने के लिए तैयार है। इस जामुन का स्वाद भी लाजवाब है।   पहले देश और विदेश में अमरोहा का नाम अपने रसीले आम के लिए जाना जाता था, लेकिन अब विदेशी फल भी इस जमीं पर अपनी खुशबू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

इस जलवायु में इन विदेशी फलों का तैयार होना कौतूहल से कम नहीं है, लेकिन सच्चाई यही है। प्रकृति प्रेमी डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले थाईलैंड से लाकर इस जामुन की पौध लगाई थी। अब ये फल देने के लिए तैयार हैं। पेड़ों पर अच्छे फल आए हैं।
विज्ञापन


मौसम ने साथ दिया कि आठ से 10 दिन के भीतर जामुन तैयार हो जाएंगे। ये देशी जामुन से पहले तैयारी भी होते हैं। एक फल लगभग 100 ग्राम का होता है। रसीला इतना की स्वाद में लाजवाब कर देता है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर ही पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है। इसलिए उन्होंने कालेज परिसर में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए हैं। इसमें खजूर, सेब, पपीता, लीची, आम, नींबू, लौंग, इलायची आदि सभी प्रकार के पौधे शामिल हैं। यहां हर तरीके की सब्जी की भी खेती होती है।            
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें