फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत आठ लोगों पर केस दर्ज

Sun, 15 May 2022 09:59 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा

सार

मुरादाबाद जनपद में सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव चक्कर की मिलक में राजाराम सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी प्रीति की शादी पांच साल पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल निवासी लोकेश के साथ हुई थी। शनिवार रात प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के पांच साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकायत मिलने पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद में सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव चक्कर की मिलक में राजाराम सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी प्रीति की शादी पांच साल पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल निवासी लोकेश के साथ हुई थी। दंपति के दो बेटे भी हैं।

विज्ञापन

शनिवार की रात प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए फांसी पर लटका कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति लोकेश, ससुर झब्बू, सास विमला, देवर मुनेश, जेठ राजू, हरीश, दिनेश और ननद उषा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग

विवाहिता के पिता राजाराम सिंह ने डीएम को पत्र सौंपकर तीन डॉक्टरों के पैनल से विवाहिता का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने प्रीति की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि प्रीति के ससुराल वाले राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं। इसलिए पूरी आशंका है कि वह लोग पोस्टमार्टम में कुछ हेराफेरी करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें