फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शान-ए-अमरोहा की थीम पर होगा अमरोहा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में पहली बार अमरोहा महोत्सव का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 12 फरवरी से 20 फरवरी तक मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले आयोजन में कई प्रमुख कलाकार हिस्सा लेंगे। शान-ए- अमरोहा की थीम पर आयोजित होने वाले महोत्सव की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा एडीएम न्यायिक को सौंपी गई है। महोत्सव का आयोजन मिनी स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी के प्रयास से जिले में इस बार अमरोहा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों तक मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। डीएम द्वारा इसकी जिम्मेदारी के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह को नोडल एवं एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव को सह नोडल बनाया गया है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को एडीएम सुरेंद्र सिंह ने बैठक का आयोजन कर कार्ययोजना पर चर्चा की। महोत्सव में विशेष आकर्षण के रूप में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विकास प्रदर्शनी के साथ-साथ खेल, झूले, खान-पान की दुकानें, बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट और घोड़े की सवारी, जनपद अमरोहा के उत्पाद ढोलक, कंबल, जैकेट, चादर, जैविक खाद और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सोमवार को महोत्सव के सह नोडल माया शंकर यादव ने वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग, मंच, स्टॉल आदि की व्यवस्था के लिए मिनी स्टेडियम का जायजा लिया।
-
जॉनी लीवर सहित पहुंचेंगी कई हस्तियां
नौ दिनों तक होने वाले महोत्सव में भजन संध्या, कव्वाली, बाॅलीवुड नाइट, मुशायरा, रागिनी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत व खेल की विभिन्न प्रतियोगिताएं आदि मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव में अलग अलग दिनों तक भजन गायिका स्वाति मिश्रा, मशहूर भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर, राजकुमार रैंचो, डांसर सपना चौधरी, बॉलीवुड के हास्य अभिनेता जाॅनी लीवर आदि के शिरकत करने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें