फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: स्थानीय कलाकार उत्तर कुमार गिरफ्तार, अभिनेत्री से दुष्कर्म केस में गाजियाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 15 Sep 2025 02:48 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनाैरा

सार

स्थानीय फिल्म अभिनेता उत्तर कुमार को गाजियाबाद पुलिस ने दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि एलबमों में काम के दौरान उनका शोषण किया गया। 
विज्ञापन
फिल्म कलाकार उत्तम कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहाती फिल्मों और हरियाणवी एलबमों में काम करने वाले कलाकार उत्तर कुमार को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह गाजियाबाद पुलिस टीम उन्हें मंडी धनाैरा स्थित उनके फार्महाउस से पकड़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़ित अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि 2019 से 2023 तक फिल्मों और एलबमों में काम करने के दौरान उत्तर कुमार ने उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित भी किया।

इस मामले में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने उनसे कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन

लाते वक्त उत्तर कुमार की बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर कुमार को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फार्म हाउस से लेकर आते वक्त कार में तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभी तक की जांच में सामान्य स्थिति है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह की कोशिश की थी

इस मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था। इसके बाद पुलिस ने शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही दिन बाद शालीमार गार्डन पुलिस ने मामले की चार्जशीट बनाकर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील के पास संस्तुति के लिए भेजी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें