फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ई-रिक्शों के पंजीयन करने में अमरोहा मंडल में दूसरे नंबर पर

Tue, 17 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अवैध संचालन पर पाबंदी लगने के बाद ई-रिक्शाें के पंजीयन करने में मंडल में अमरोहा दूसरे स्थान पर है, जबकि मुरादाबाद पहले स्थान पर है। पांच महीने में अमरोहा जिले में 1683 ई-रिक्शा का पंजीयन कराया गया है। बिजनौर ई-रिक्शा पंजीयन में तीसरे नंबर पर है, तो रामपुर चौथे नंबर पर है। इसके अलावा संभल पांचवें में स्थान पर है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आकड़ों की बात करें तो प्रत्येक जिले में बड़ी संख्या में अवैध ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। इसके चलते सड़कों पर चलना भी मुश्किल होता है। शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। साल 2025 से पहले अमरोहा जिले में करीब छह हजार ई-रिक्शा का पंजीयन था, जबकि सड़कों पर 25 हजार से ज्यादा दौड़ रहे थे। शासन ने अवैध ई-रिक्शा के संचालक पर पाबंदी लगाई। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके बाद परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध ई-रिक्शा पर कार्रवाई की थी। अमरोहा जिले में करीब 30 ई-रिक्शा स्क्रैप कराए गए थे। परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा संचालकों को नियम अनुसार पंजीयन करने के लिए भी कहा था। इसके बाद जिले में जनवरी में 124, फरवरी में 77, मार्च में 109, अप्रैल में 557 और मई में 816 ई-रिक्शा का पंजीयन कराया गया।
विज्ञापन

पांच महीने में कुल 1683 ई-रिक्शाओं का पंजीयन होने के साथ अमरोहा मंडल में दूसरे स्थान पर है। मुरादाबाद 2014 ई-रिक्शा के पंजीयन करने के साथ पहले स्थान पर रहा है। इसके अलावा रामपुर में 1383 ई रिक्शा का पंजीयन हुआ है। जबकि बिजनौर में 1419 और संभल में 985 अवैध ई-रिक्शा रजिस्ट्रर्ड कराए गए हैं। परिवहन विभाग की माने तो यह ई-रिक्शा अब वैध तरीके से सड़क पर चल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें