फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: सरकार किसानों के हित में कर रही है काम, बढ़ाई गई हसनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता- गन्ना मंत्री

Fri, 28 Oct 2022 03:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

धनौरा में गन्ना मंत्री शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के कैंप कार्यालय पर मीडिया से बात कर रहे थे। इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में गन्ना मंत्री ने कहा कि बीते पेराई सत्र का प्रदेश की 74 चीनी मिल 70 फीसदी भुगतान कर चुकी है। जबकि 20 चीनी मिल 90 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। शेष चीनी मिलों का भी भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा पहुंचे  प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों के लाभ के लिए इस साल प्रदेश में पांच नई चीनी मिल लगाई जा रही हैं। उन्होंने जनपद की हसनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता 25000 से बढ़ाकर 75 हजार क्वितल करने की बात भी कही है।

विज्ञापन

धनौरा में गन्ना मंत्री शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के कैंप कार्यालय पर मीडिया से बात कर रहे थे। इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में गन्ना मंत्री ने कहा कि बीते पेराई सत्र का प्रदेश की 74 चीनी मिल 70 फीसदी भुगतान कर चुकी है। जबकि 20 चीनी मिल 90 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। शेष चीनी मिलों का भी भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर  से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों में पेराई सत्र प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में गन्ने का क्षेत्रफल 38 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि देश में चीनी के कुल उत्पादन में उत्तर प्रदेश का हिस्सा 28 से बढ़कर 40 फीसदी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें