फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha : पत्नी को तीन तलाक देकर कर लीं दो और शादियां, शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ केस

Sat, 05 Nov 2022 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

Amroha: बाद तीसरी शादी गाजियाबाद की रहने वाली युवती से की। दोनों महिलाएं इदरीश के साथ रहतीं हैं, जबकि विवाहिता एक साल से अपने पिता के घर रह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगांवा सादात (अमरोहा) में पहली पत्नी को तीन तलाक देकर पति ने दो और शादी कर लीं। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। नौगांवा सादात थाने के इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मिलना गांव में सबील अहमद का परिवार रहता है। उनकी बेटी यासमीन की शादी मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी इदरीश के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि पति इदरीश ने बिना किसी बात पर तीन तलाक देकर नाता तोड़ लिया और बाद में बिजनौर जिले की रहने वाली युवती से शादी कर ली। इसके बाद तीसरी शादी गाजियाबाद की रहने वाली युवती से की। दोनों महिलाएं इदरीश के साथ रहतीं हैं, जबकि विवाहिता एक साल से अपने पिता के घर रह रही है। विवाहिता ने बताया कि मामले में इदरीश और उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें