फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन और दुग्धाभिषेक के साथ मेले का श्रीगणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले का शुक्रवार की शाम विधिवत उद्घाटन हो गया। मेले की विधिवत शुरुआत हवन और मां गंगा को 21 लीटर दूध के अर्पण से की गई। हवन, दुग्धाभिषेक और महाआरती के मौके पर हर-हर गंगे के उद्घोष गुंजायमान होते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवात्थान एकादशी पर शाम चार बजे मेला परिसर में गंगा द्वार के सामने बने पंडाल में हवन पूजन पंडित गंगा सरन शर्मा ने करवाया। उनके साथ पंडित शिवम पाठक, पंडित ऋषि चौबे, पंडित राहुल पाठक, पंडित पंकज विदुआ, पंडित मोहित चौबे ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, धनौरा विधायक राजीव तरारा, नौगावां सादात विधायक समर पाल सिंह, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, माटी कलां बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, वीरेंद्र सिंह, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीआईजी शलभ माथुर, डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम माया शंकर,भगवान शरण, ईओ ब्रजेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हवन में आहुति दीं। इसके बाद घाट पर मां गंगा की आरती की गई। जनप्रतिनिधियों ने 21 लीटर दूध से मां गंगे का दुग्धाभिषक किया। इस दौरान मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें