फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: गजरौला से बेटी की दवा लेकर लौट रहे हलवाई की सड़क हादसे में मौत

Tue, 04 Apr 2023 03:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक के तहेरे भाई सोनू सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रजबपुर में सोमवार की रात गजरौला से बेटी की दवाई लेकर लौट रहे हलवाई मोनू (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पपसरा में हरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। छोटा बेटा मोनू शादीशुदा है, उनकी एक साल की बेटी भी है। सोमवार की शाम मोनू अपनी बेटी की दवाई लेने गजरौला गए थे।

यहां से रात करीब 8:45 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक अतरासी पुल के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार वाहन के अज्ञात चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में मोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक के तहेरे भाई सोनू सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें