नौगांवा सादात में करंट लगने से सात वर्षीय सुफियान की मौत हो गई। सुफियान अपनी मां सायरा के साथ रिश्तेदारी से लौट रहा था। वह नाना के घर रहकर मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर सात वर्षीय सुफियान की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतक सुफियान बिजनौर जनपद के चांदपुर क्षेत्र के मसीत गांव का रहने वाले सलीम का बेटा था।
विज्ञापन
चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के सुफियान के नाना रईस नौगांवा सादात के मोहल्ला फरीदी वाली गली नई बस्ती में रहते हैं। दो साल से सुफियान अपने नाना के घर पर रहकर मदसरे में पढ़ाई कर रहा था। मोहर्रम के चलते नौगांवा सादात में इन दिनों मदरसों की छुट्टी चल रही हैं।
लिहाजा सूफियान की मां सायरा उसे बुलाने के लिए आई हुई थी। बुधवार की देर शाम सायरा कस्बे में स्थित दूसरी रिश्तेदारी में होकर सुफियान के साथ अपने पिता के घर लौट रही थी। जैसे ही दोनों मां-बेटा घर से थोड़ा पहले एक बीड़ी के कारखाने के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
तभी कारखाने में सामने सड़क पर खड़े लोहे के बिजली के खंभे पर करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर सुफियान की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इस दौरान परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। बाद में परिजन शव को चांदपुर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।