फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसला : जिले को 4 जोन और 20 सेक्टरों में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अयोध्या विवाद पर शनिवार को फैसला आ सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। असामाजिक तत्वों के लिए तीन अस्थायी जेल बनाई गई हैं। अलग-अलग थानों पर 12 क्यूआरटी टीम तैनात की गई हैं। वज्र वाहनों को अलर्ट कर दिया है। जिले को चार जोन और 20 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। आरोपियों के जेल भेजने के लिए चौबीस घंटे मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी डा. विपिन ने बताया कि जिले को चार जोन में बांटा गया है। अमरोहा, धनौरा, हसनपुर और नौगांवा सादात को जोन में बांटकर 20 सेक्टर बनाए गए हैं। जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में वरिष्ठ और जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में पुलिस अधिकारी और फोर्स की भी तैनाती की गई है। 24 घंटे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। कोई अपना क्षेत्र नहीं छोडे़गा। यही व्यवस्था पुलिस कर्मियों के लिए भी लागू होगी। ग्राम प्रधान और चौकीदारों पर भी गांवों की जिम्मेदारी होगी। चौकीदार ही गांव के माहौल की सूचना पुलिस को देंगे। वहां के हालचाल से अवगत कराएंगे। जनपद में तीन अस्थायी जेल बनाई गई हैं। जिसे गोपनीय रखा गया है। जरूरत पड़ने पर जेलों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। हरेक थाने पर पुलिस के अलावा एक-एक क्यूआरटी तैनात रहेगी। सभी जगहों पर वीडियोग्राफी होगी। बॉडी कैमरा और ड्रोन कैमरा भी लगाए गए हैं। जिले में एक कंपनी पीएसी ने आमद करा दी है। असामाजिक तत्वों को जेल भेजने के लिए चौबीस घंटे मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें