फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा जनपद न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दिनों यूपी में कई जगह अदालतों को उड़ाने की धमकी के बाद अब सोमवार को अमरोहा जनपद न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया है। मेल में जिला जज के चेंबर में 12 आरडीएक्स, आईईडी डिवाइस लगाने और इनके जल्द फटने की बात लिखी थी। साथ ही तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन लागू होने से रोकने की मांग के साथ लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम पाकिस्तान आईएसआई लिखा है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि अमरोहा जिला जज के ऑफिशियल अकाउंट पर धमकी का ईमेल सोमवार सुबह करीब 8:38 बजे मिला। इसमें सोमवार की दोपहर 12:15 बजे न्यायालय में ब्लास्ट होने की बात लिखी थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम, साइबर टीम आदि ने जिला जज के परिसर समेत समूचे न्यायिक क्षेत्र की गहन जांच-पड़ताल की।

नौगांवा सादात के सीओ अवधभान सिंह के नेतृत्व में न्यायालय परिसर के प्रत्येक कक्ष, चेंबर और आसपास के क्षेत्र को बारीकी से जांचा गया। सीओ ने बताया कि सघन तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई ।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि साइबर सेल के स्तर से ई-मेल का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि ई-मेल के स्रोत और प्रेषक की पहचान सामने आ सके। वर्तमान में न्यायालय परिसर पूर्ण सुरक्षित है। कचहरी, आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। शहर की कानून-व्यवस्था सामान्य है।
विज्ञापन




0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें